{"_id":"67d31e5f1fb40486fc0d833b","slug":"crowded-trains-and-buses-tough-fight-for-seats-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-144686-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रेनों और बसों में भीड़, सीट के लिए कड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रेनों और बसों में भीड़, सीट के लिए कड़ी मशक्कत
Thu, 13 Mar 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भारी भीड़ सफर कर रही है। यात्रियों को सीट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन घोषित की है तो रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाए हैं, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है।
होली पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही यात्रियों की भीड़ ट्रेन में सवार होने के लिए टूट पड़ती है। जैसे-तैसे यात्री कोच में सवार होते हैं, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिल पाती। जनरल कोच में हालात और भी अधिक खराब है।
यात्रियों को गेट पर खड़े होकर सफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सुरक्षा के लिहाज से जीआरपी और आरपीएफ व्यवस्था बनाने में लगी है।
स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग कर रही जीआरपी और आरपीएफ ट्रेनों और स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ चेकिंग अभियान चला रही है। हर संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध यात्रियों की चेकिंग की जा रही है, साथ ही ट्रेनों के अंदर भी सामान आदि की जांच हो रही है।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार और आरपीएफ थाना प्रभारी मोहित त्यागी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर दोनों पुलिस बल अलर्ट है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। ट्रेनों में चढ़ते समय कोई अनहोनी न हो, इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।