{"_id":"5803bd614f1c1b6f5128e0d8","slug":"wounded-prisoner-admitted-to-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल बंदी को सीएचसी में भर्ती कराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल बंदी को सीएचसी में भर्ती कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में उप कारागार में बंदियों के दो गुटों में मोबाइल चलाने को लेकर संघर्ष हो गया। जिसमें एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जेल प्रशासन ने सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार की रात करीब आठ बजे जेलकर्मी गंभीर घायलावस्था में एक बंदी को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। थाना छपार के बसेड़ा गांव निवासी घायल बंदी हाशिम ने बताया कि उसका भाई जेल में स्थित अस्पताल में भर्ती था। जिसे रविवार को वहां से बैरक में भेज दिया गया था। वह उसका सामान लेने अस्पताल गया था। वहां खड़े फैजान, विश्वास समेत चार पांच बंदियों ने उसे रोक लिया तथा गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक बंदी ने उसके सिर पर कोई भारी चीज दे मारी। जिसके चलते वह घायल हो गया। हाशिम का आरोप था कि एक बंदी के पास मोबाइल था जो चोरी छिपे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। देख लेने के चलते उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन