फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women abduct gangrape, beaten

महिला काे अगवा कर गैंगरेप, पीटा

Sun, 04 Jun 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women abduct gangrape, beaten
gangrape - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के सरसावा में शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में सड़क किनारे रहने वाले घुमंतू जाति के परिवार की एक महिला को बदमाश उठाकर ले गए। विरोध करने पर उसके भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बाद में महिला पास के ही खेत में बेसुध हालत में पड़ी मिली। लोगों ने महिला के साथ लूटपाट एवं गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सड़क किनारे रहने वाले बागड़िया जाति के एक परिवार की महिला को शनिवार सुबह लगभग 4 बजे कुछ बदमाश सोते समय उठाकर ले जाने लगे। आरोप है कि उसी समय पास में सो रहे उसके भाई ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उसको पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश महिला को उठाकर लगभग पास के ही एक खेत में ले गए। आरोप है कि युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। बदमाश महिला को पीटते हुए उसके पास से सोने, चांदी के आभूषण भी लूटकर ले गए। बदमाश महिला को अचेत अवस्था में खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। 

बाद में बुरी तरह से घायल तथा बदहवास हालत में महिला किसी प्रकार अपने घर पहुंची। सूचना पर पहंुची पुलिस ने महिला तथा उसके भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ अब्दुल कादिर तथा एसओ सरसावा कपिल गौतम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस क्षेत्राधिकारी अब्दुल कादिर ने बताया कि महिला के साथ मारपीट और लूट की घटना हुई है।


महिला बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी हुई मिली है। अभी वह होश में नहीं आ सकी है, मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गैंगरेप का मामला नहीं लग रहा है। हालांकि महिला की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई है। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed