फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman tried to rape

युवती से गैंगरेप की कोशिश

Sun, 21 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman tried to rape
गैंगरेप की कोशिश - फोटो : Self
सहारनपुर में देवबंद के सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक युवती से गैंगरेप का प्रयास किया गया। युवती अपने फुफेरे भाई के साथ मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


तभी चार लोगों ने अश्लील हरकतें करते हुए उसे एक खेत में खींचने का प्रयास किया। विरोध किया तो चारों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर थाना नागल क्षेत्र की एक युवती अपने फुफेरे भाई के साथ बाइक पर देवबंद स्थित एक मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए जा रही थी। साखन नहर के समीप वह कुछ देर के लिए रुक गए। इस दौरान वहां पहुंचे चार लोगों ने युवती के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जबरन ईख के खेत में खींचने का प्रयास भी किया। दोनों भाई-बहन ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को देख आरोपी फरार  होने लगे।

लेकिन कुछ ही दूरी पर भीड़ ने दो लोगों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में एक ने अपना नाम शाहनवाज निवासी लबकरी और दूसरे ने सोनू निवासी भरतपुर बताया।


जबकि फरार हुए साथियों के नाम फैसल और बाबर निवासी लबकरी बताए गए। कोतवाल बिजेंद्र यादव ने बताया कि युवती की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। यादव का कहना है कि फरार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed