फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Which came out on the fired bullet

जो सामने आया उसी पर दागी गोली

Tue, 10 Jan 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़ Updated Tue, 10 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Which came out on the fired bullet
संघर्ष में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छोटे से मजरे गांव चाऊ सहंसपुर की गलियां सोमवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अचानक ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। गोलियों की आवाज और घायलों की चीख-पुकार सुनकर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।  घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हमलावर घरों पर ताले डालकर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


सोमवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे नाजिम और माजिद का परिवार चैन से अपने घर में था। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने तमंचों और धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया। अचानक गोलियों की आवाज और चीख-पुकार सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने जो भी सामने आता गया उसे गोली मारते रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से पांच लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दो को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में 37 वर्षीय राशिद पुत्र अलीशेर और 24 वर्षीय अंजुम पत्नी वैशर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 24 वर्षीय अंजुम का साढ़े तीन साल की बेटा है, जबकि राशिद के पांच बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और मातम छाया हुआ है। घटना के बाद से हमलावरों के मकानों पर ताले पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह महीने पहले पीड़ित परिवार के वाहन से हमलावर पक्ष का कुत्ता मरने के बाद से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। इसके कुछ ही दिन बाद पीड़ित पक्ष की लड़की पड़ोसी गांव के साथ भाग गई थी। इसमें हमलावर पक्ष के युवक पर लड़की को भगवाने का आरोप लगा था। तब से रंजिश और बढ़ती चली गई, जिसका नतीजा सोमवार घटना के रूप में सामने आया। 

डीआईजी भी पहुंचे गांव
सहारनपुर। घटना के बाद से हमलावर फरार हैं।  घरों पर ताले पड़े हैं। बच्चे और महिलाएं भी इधर-उधर हो गए हैं। हालांकि छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी, एसएसपी और एसपी देहात गांव पहुंचे थे। गांव में पुलिस बल तैनात है। साथ ही पुलिस हमलावरों की तलाश में भी जुटी है। 

क्राइम कंट्रोल में नाकाम हुई पुलिस ः सहारनपुर। जनपद में एकाएक बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ ही नए पुलिस कप्तान भारत सिंह यादव की नेेतृत्व क्षमता पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। जिस समय विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगी है और जनपद के माहौल को सामान्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव चाऊ सहसपुर में ग्राम प्रधानी के दौरान की चुनावी रंजिश ने दो लोगों की जान ले ली।

घटना ने पुलिस खासकर एसएसपी के सामने और बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। एक बैंक मैनेजर से साढ़े तीन लाख रुपये की लूट हो गई। सहारनपुर कचहरी की सदर हवालात से चार मुल्जिम रोशनदान तोड़कर फरार हो गए। अगले ही दिन पेशी पर लाए गए तीन अन्य बंदी पुलिस गाड़ी की जाली काटकर भाग निकले। 

कुत्ते की मौत बनी रंजिश की वजह 
सहारनपुर। गांव चाऊ सहंसपुर में दो लोगों की हत्या की घटना जितनी गंभीर है। उसकी वजह उतनी ही छोटी है। पीड़ित पक्ष के माजिद पुत्र अलीशेर ने बताया कि करीब छह महीने पहले हमलावर पक्ष का कुत्ता उनकी गाड़ी के नीचे आकर मर गया था।

इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अब आठ जनवरी को हमलावर पक्ष के लोगों ने उनके पक्ष के शादाब पर उनकी लड़की को छेड़ने का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी। उस समय कुछ लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत करा दिया था। मगर सोमवार को उन्होंने योजना बनाकर परिवार पर अचानक हमला कर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। 


हमने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, जिसमें घटना की वजह पुरानी रंजिश निकली है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 
- भारत सिंह यादव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed