फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When will the robbery revealed Saheb

कब होगा डकैती का खुलासा साहब

Tue, 25 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना Updated Tue, 25 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती के मामले में वांछितों के अभी तक नहीं पकड़े जाने तथा इलाके में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर खफा व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर ज्वैलर्स की दुकान से लूटे गए माल की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारी थाने पहुंचे। 19 सितंबर को गोयल ज्वैलर्स की दुकान में सशस्त्र बदमाशों द्वारा करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूटने के मामले में वांछित तीन आरोपियों के नहीं पकड़े जाने तथा लूटे गए जेवर एवं डीवीआर के बरामद नहीं होने पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना था कि एक माह बीतने के बाद भी पुलिस इस प्रकरण में कोई सफलता प्राप्त नहीं कर सकी है, जिस कारण व्यापारियों में भय का वातावरण    बना है। व्यापारियों ने पिछले कुछ दिनों में हुई लूट की घटनाओं में हुई वृद्धि होने पर रोष व्यक्त  करते हुए कहा कि यदि ज्वैलर्स की  दुकान में हुई डकैती की  घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने  तथा लूटा गया माल बरामद नहीं होता है तो व्यापारियों को  विवश होकर आन्दोलन के लिय बाध्य  होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी गिरीश कुमार जयंत ने व्यापारियों को डकैती प्रकरण सहित अन्य मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सुधीर सैनी, उस्मान अली, अनिल सैनी, अब्दुल मलिक, डा. रिजवान, सुमित रोहिला, पंकज कुमार , जुबैर, जयकुमार, अवनीश कुमार, मनोज शर्मा, फरमान अली, मो. तौहिद, चौधरी इनाम, मुकेश गुप्ता, अवनीश कुमार, बुद्धसिंह, सतबीर, कुलदीप सिंह  आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed