{"_id":"60682beb1f6b5964b70ffb3c","slug":"up-crime-news-accused-ikram-has-been-arrested-with-illegal-weapons-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: अवैध हथियार बनाने वाला इकराम गिरफ्तार, असलहा बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर: अवैध हथियार बनाने वाला इकराम गिरफ्तार, असलहा बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
Sat, 03 Apr 2021 02:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:18 PM IST
सार
- सहारनपुर में अवैध हथियार बनाने वाला इकराम गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी इकराम गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में तीतरो थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले इकराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के पास से तमंचे सहित कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी मूलरूप से शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र स्थित गांव टकराना का रहने वाला है। वह वर्तमान में शामली जनपद के ही केराना कस्बा में मोहल्ला रेता वाला में रहता है। आरोपी के कब्जे से तमंचे, कारतूस एवं अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। इसके अलावा चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ा एतिहासिक नौचंदी मेला, लगातार दूसरे साल हुआ रद्द
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह मोटरसाइकिल तीतरो थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। आरोपी इकराम के खिलाफ 13 अपराधिक मामले शामली और सहारनपुर जनपद में दर्ज हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/