फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Nauchandi fair has been canceled due to increasing Corona infection in Meerut

मेरठ: कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ा ऐतिहासिक नौचंदी मेला, लगातार दूसरे साल हुआ रद्द

Sat, 03 Apr 2021 01:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Apr 2021 01:35 PM IST
सार

  • मेरठ में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, लगातार दूसरे साल रद्द हुआ नौचंदी मेला
  • महापौर सुनीता वर्मा ने मेला आयोजन न कराने के लिए डीएम को लिखा था पत्र

विज्ञापन
UP News: Nauchandi fair has been canceled due to increasing Corona infection in Meerut
नौचंदी मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगातार दूसरे साल भी नौचंदी मेला रद्द कर दिया गया है। दो दिन पहले महापौर सुनीता वर्मा ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मेला आयोजन न कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था।

विज्ञापन


सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक ऐतिहासिक नौचंदी मेला लगातार दूसरे साल कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने मेला आयोजित न करने का निर्णय लिया है। नौचंदी मेले का आयोजन साढ़े तीन सौ साल से भी ज्यादा पहले से होता आ रहा है। पहले इस मेले में पूरे जनपद से ही नहीं बल्कि दूसरे जनपदों से भी लोग मेला देखने आते थे। पूरी रात मेला चलता था, सिनेमा हाल में भी पूरी रात से सुबह तक शो चलते थे। नौचंदी मेला पहली बार शासन के गजट में शामिल हुआ और इसका आयोजन जिला प्रशासन को करना था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव के कारण इस बार मेला आयोजन की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपते हुए निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त कमेटी गठित कर दी थी। मेला आयोजन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी, लेकिन इस बीच दो दिन पहले महापौर सुनीता वर्मा ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मेला आयोजन न कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना, एक दिन में मिले 75 नये मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

इस पत्र के बाद जिलाधिकारी ने शुक्रवार को बचत भवन में बैठक बुलाई। सभी की सहमति के बाद मेला आयोजन निरस्त करने का निर्णय हुआ। बैठक में नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, एडीएम सिटी और एसपी सिटी मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed