फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders swords, pelting stones

व्यापारियों में चली तलवारें, पथराव हुआ

Mon, 11 Jun 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Mon, 11 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Traders swords, pelting stones
हमले में घायल व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मंडी कोतवाली के पास एवं जेबीएस पुलिस चौकी के सामने कपड़े के बड़े बाजार रायवाला में व्यापारियों में खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस के सामने ही खुलेआम तलवारें, सरिया, लाठी, डंडे चले। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


संघर्ष होते देख व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और जमकर हंगामा किया। संघर्ष में छह लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन


मंडी कोतवाली के पास स्थित कपड़ा मार्केट रायवाला में जेबीएस पुलिस चौकी के पास ही एक ही समुदाय के दुकानदारों मो. नावेद, अब्दुल अजीम तथा अलाउद्दीन में ग्राहकों को बुलाने एवं बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए और भरे बाजार में लाठी, डंडे, सरिए, तलवारें निकल आईं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई।

लोग हमला होते ही भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में रायवाला बाजार धड़धड़ाते हुए बंद होता चला गया। इस हमले में उमर नवाज, रिजवान वसीम, अनस, रिहान, जीशान निवासी पक्का बाग घायल हुए है।
पुलिस चौकी के सामने हुई इस घटना के बारे में भी लोगों को पुलिस को सूचना देनी पड़ी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में अलाउद्दीन ने मो. अब्दुल अजीम के खिलाफ तहरीर दी है और मो. नावेद ने अलाउद्दीन के खिलाफ मंडी कोतवाली में तहरीर दी है। 

मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि एक दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिनका उपचार कराया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


पहले भी कई बार हो चुका है दुकानदारों में संघर्ष 
रायवाला बाजार में ग्राहकों को लेकर संघर्ष होने की घटना पहली नहीं है। पहले भी कई बार यहां पर ग्राहकों को अपने यहां बुलाए जाने एवं ग्राहक के वाहन खड़ा कर किसी दूसरी दुकान से कपड़ा खरीदने को लेकर आए दिन मारपीट होती रहती हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए कोतवाली होते हुए भी अलग से चौकी बनाई गई है। लेकिन पुलिस इन घटनाओं को सिर्फ मूकदर्शक बनकर देखती रहती है। न तो इस क्षेत्र से अतिक्रमण ही हटाया जा सका है और न ही जाम की समस्या का ही निराकरण किया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों के लिए वाहन खडे़ करने की समस्या भी बड़ी है। इसके अलावा यहां जाम की समस्या भी मुख्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed