{"_id":"b84d83eb00f91b9275ed2dac30b64a5a","slug":"three-scoundreal-arreasted-the-police-in-saharanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदौड़ा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदौड़ा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले के रामपुर मनिहारान और बडग़ांव क्षेत्र में वैगनआर, बाइक, मोबाइल आदि लूटने वाले तीन बदमाशों को थाना रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने इन लुटेरों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि ये बदमाश जिले के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर में दर्ज इसी तरह के कई मामलों में भी वांछित थे।
पुलिस का दावा है कि यह योगेश भदौड़ा गैंग से जुड़े सदस्य हैं। इनमें एक शातिर नितिन कुमार के साथ ही कुछ अन्य बदमाशों की तलाश अभी जारी है। एसएसपी ने बताया कि 17 अगस्त को पूर्वी यमुना नहर डकरावर पुल के पास तीन लोगों को लूटा गया था।
इनमें डकरावर निवासी विकास कुमार, नौरंगपुर निवासी राजकुमार और एक अन्य व्यक्ति शामिल था। पकड़े गए बदमाश जिला शामली के थाना कैराना के गांव भूरा कंडेला निवासी सादा, मुजफ्फनगर के थाना शाहपुर के कसेरवा निवासी सोबान और शाहपुर के ही गोयला निवासी मोनू जाट शामिल हैं। इन बदमाशों से देसी पिस्टल 32 बोर, तमंचा 315 बोर, चाकू, लेनोवो मोबाइल, कार, एक बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
तीन जिलों के थानों में है मुकदमों की लंबी फेहरिस्त
एसएसपी के मुताबिक योगेश भदौड़ा गैंग से जुड़े इन बदमाशों की सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के थानों में लूटपाट, मारपीट जैसी वारदातों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें रामपुर मनिहारान के बाद सबसे अधिक मुकदमे मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दर्ज हैं। बदमाशों का यह गैंग रामपुर मनिहारान, बडग़ाव, बुढ़ाना और शामली के मार्गों पर सबसे अधिक सक्रिय रहा है।