{"_id":"59457bdb4f1c1bbd048b45a1","slug":"three-accused-arrested-for-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से किया था गैंगरेप, तीन धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से किया था गैंगरेप, तीन धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
गैगरेप की शिकार किशोरी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद भटक रही किशोरी को अगवा कर बंधक बनाकर गैंगरेप करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी को रात में नारी निकेतन भेज दिया गया था। सुबह उसका मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए गए और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।पंजाब के फतेहगढ़ के एक गांव निवासी किशोरी अपने छोटे भाई, नाना एवं नानी के साथ ट्रेन से बिजनौर के धामपुर में आयोजित पंजाबी समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी।
रात में लगभग दो बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन पर रुकी। पुलिस के अनुसार किशोरी और उसका भाई पानी की बोतल खरीदने के लिए स्टेशन पर उतरे। उसका छोटा भाई तो ट्रेन में चढ़ गया, लेकिन जब तक वह ट्रेन में चढ़ पाती, तब तक ट्रेन चल दी और वह स्टेशन पर ही छूट गई।
पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर रात में भटक रही थी। उसी समय तीन युवक उसके पास आए और उससे उसके परिजनों से बात कराने के बहाने से स्टेशन से बाहर ले गए।
विज्ञापन
फिर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसे देहरादून रोड पर एक खंडहर में ले गए। जहां तीनों रात भर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। शुक्रवार को पूरे दिन किशोरी उनके चंगुल में रही शाम को उनके चंगुल से छूटकर किसी प्रकार वह थाने में पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने एक आरोपी को शुक्रवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को सुबह उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने तीसरे आरोपी को शनिवार की शाम को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी ग्राम सड़क दूधली निवासी दानिश, ग्राम माहीपुरा निवासी तहसीन तथा तीसरा आरोपी भी ग्राम माहीपुरा का ही पाशा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि इनमें से दो आरोपी शुक्रवार को दिन में उसे जबरन रुड़की ले गए। वहां उसे काफी देर तक घुमाते रहे। शाम को उसे लेकर सहारनपुर आ गए।
उन्होंने किसी को फोन पर अपने साथ एक लड़की होने के बारे में बताया और उसे रखने के लिए कहा था, उधर पुलिस के अनुसार तीनों युवक रेलवे स्टेशन पर शिकार की तलाश में रहते थे। रात में कोई भी मिल जाता, चाहे सीधा-साधा युवक हो, कोई बुजुर्ग व्यक्ति अथवा महिला हो उसको अपना शिकार बना लेते थे।