फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   thousands of items steak from House

चोरों ने बंद मकान से हजारों का सामान साफ किया

Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
thousands of items steak from House
गत्ता मिल काॅलोनी में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना कुतुबशेर स्थित गत्ता कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर से हजारों रुपये का सामान चुराया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


गत्ता कॉलोनी निवासी सत्यपाल आनंद की पत्नी प्रभा आनंद लगभग तीन माह पहले अपने परिवार के साथ अमेरिका चली गईं। तीन माह से उनके मकान का ताला बंद था। शुक्रवार की रात में चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए और एक के बाद एक करके सभी कमरों को खंगाल डाला।
विज्ञापन


चोरों ने घर में रखा कीमती सामान, कपड़े, एलईडी यहां तक कि रसोई गैस का सिलेंडर तक चोरी कर लिया। पड़ोसियों ने सुबह मकान का ताला टूटा देखा, तब चोरी का पता चला। लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को चोरी की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed