{"_id":"5a2447de4f1c1b4e718b7119","slug":"this-is-a-vicious-stealing-robbery-in-the-train-millions-of-jewelery-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर, लाखों के जेवरात मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये है ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर, लाखों के जेवरात मोबाइल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रेन मेे चोरी का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले शातिर बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के करीब चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 27 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी ट्रेनों में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। जीरआरपी ने एक घटना का खुलासा किया है।
कोतवाली जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि 19 नवंबर को नकुड़ निवासी सविता वर्मा पत्नी सुभाष वर्मा चंडीगढ़ जाने के लिए सद्भावना ट्रेन में सवार हुई थी। तभी उनका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में एंड्रायड मोबाइल फोन था। महिला ने जीआरपी को खबर दी। थी। पुलिस ने जब महिला के मोबाइल फोन की लोकेशन चेक की तो मोबाइल रुड़की में चलता हुआ मिला।
चोर को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से मंथन पुत्र जलवीरा निवासी दुधहेड़ी थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से महिला का मोबाइल फोन बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के 27 मोबाइल फोन और करीब चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कराए।
विज्ञापन
आरोपी 100 से अधिक ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस बरामद माल के आधार पर अन्य घटनाओं के खुलासे का प्रयास कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी जीआरपी ने 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।