फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   These were the dangerous designs of rogues

इन बदमाशों के थे खतरनाक मंसूबे

Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
These were the dangerous designs of rogues
Crooks arrested - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद इंडस्ट्रियल क्षेत्र से बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए बदमाशों के मंसूबे बेहद खतरनाक थे। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस पूछताछ में हुआ।
विज्ञापन


बदमाशों ने देवबंद में पेट्रोल पंप लूटने के साथ एक पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य के घर लूटपाट तथा किसी ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देना था। मगर, पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। शाम को रुड़की की एसटीएफ टीम भी पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने पहुंची। 
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब पौने दस बजे नगर के भारत पेट्रोल पंप पर तैनात एक सेल्समैन को बाइक सवार तीन बदमाश धमकी देकर भाग निकले थे। सेल्समैन की सूचना पर क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस और लोगों ने तुरंत ही बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश शिक्षक नगर से होते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में घुस गए। बदमाशों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस पर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लोगों के सहयोग से दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया था।

उसे भी रात करीब 12.30 बजे कांबिंग दौरान जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में तालिब पुत्र शाहिद सिद्दीकी निवासी मानकी (देवबंद), बिट्टू पुत्र गय्यूर निवासी श्याम नगर लिसाटी गेट मेरठ और शहजाद कुरैशी पुत्र रईस निवासी जामिया नगर सुजडू रोड मुजफ्फरनगर हैं।

बदमाशों के पास से पुलिस को एक बैग में चाकू, कारतूस और कई तमंचे, बाइक तथा ताले काटने के औजार आदि सामान बरामद हुआ है। तीनों ने पूछताछ में बताया कि उनका इरादा देवबंद में हिंदुस्तान पेट्रोल पंप लूटने, शिक्षक नगर में आर्यन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य के घर लूटपाट करने तथा किसी ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने का था।

साथ ही बताया कि 11 मई 2016 को रुड़की में एक आइसक्रीम की दुकान में 13 हजार रुपये की नगदी लूटी थी। शहजाद कुरैशी ने कुछ माह पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर में मुस्तफा उर्फ चन्नी निवासी खालापार की दिनदहाड़े हत्या कर सनसनी फैला दी थी। इसी मामले में वह 10 दिन पूर्व जेल से छूटा था।


बिट्टू भी अलग-अलग मामलों में कई बार जेल जा चुका है। शाम को रुड़की की एसटीएफ टीम भी पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने पहुंची। सीओ योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed