{"_id":"58e93b604f1c1bd0355b4a57","slug":"the-intoxicating-beat-the-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में युवकों ने सिपाही को धुना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में युवकों ने सिपाही को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
सिपाही और युवकों में हुई मारपीट के बाद बीच बचाव को पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को शराब पी रहे युवकों एवं आरपीएफ केे एक सिपाही में आपस में जमकर मारपीट हुई। पहले सिपाही ने एक युवक को पीट दिया। आक्रोशित युवक के साथियों ने फिर सिपाही को जमकर पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी ने सिपाही को किसी प्रकार लोगों के चंगुल से बचाया।
शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे कोर्ट रोड स्थित एक होटल के नजदीक खुले शराब के ठेके पर युवक शराब पी रहे थे। उनमें दो नेताजी के गुर्गे भी शामिल थे। लोगों के अनुसार वहां पर रेलवे पुलिस बल सहारनपुर में तैनात एक सिपाही भी शराब पी रहा था। आरोप है कि युवक शराब पीकर हंगामा करने लगे, तो वहां मौजूद आरपीएफ के सिपाही ने अपना रौब गालिब करते हुए उनमें से एक युवक की पिटाई कर दी।
नेताजी का गुर्गा सबके सामने अपनी पिटाई से तिलमिला उठा। उसने तुरंत ही अपने अन्य साथियों को बुला लिया और फिर सिपाही पर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने सिपाही की जमकर धुनाई की। युवकों ने आरोप लगाया कि सिपाही ने नशे मेें धुत होकर बेवजह एक युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
अन्य के साथ भी मारपीट करने पर उतारू हो गया था। सूचना मिलते ही यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी प्रकार सिपाही को उनके चंगुल से छुड़ाकर थाना लेकर पहुंची। पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक युवक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरपीएफ के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रात में ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ के अधिकारी सिपाही को ले गए।
इसी दौरान नेताजी के खास के लिए फोन पहुंच गया और पुलिस को उसे भी छोड़ना पड़ा। आधी रात के बाद तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि सिपाही ने शराब नहीं पी थी। कुछ युवकों से सिपाही का मामूली विवाद हो गया था। जिसका बाद में समझौता करा दिया गया।