फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The intoxicating beat the soldier

नशे में युवकों ने सिपाही को धुना

Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
The intoxicating beat the soldier
सिपाही और युवकों में हुई मारपीट के बाद बीच बचाव को पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आधी रात को शराब पी रहे युवकों एवं आरपीएफ केे एक सिपाही में आपस में जमकर मारपीट हुई। पहले सिपाही ने एक युवक को पीट दिया। आक्रोशित युवक के साथियों ने फिर सिपाही को जमकर पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी ने सिपाही को किसी प्रकार लोगों के चंगुल से बचाया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे कोर्ट रोड स्थित एक होटल के नजदीक खुले शराब के ठेके पर युवक शराब पी रहे थे। उनमें दो नेताजी के गुर्गे भी शामिल थे। लोगों के अनुसार वहां पर रेलवे पुलिस बल सहारनपुर में तैनात एक सिपाही भी शराब पी रहा था। आरोप है कि युवक शराब पीकर हंगामा करने लगे, तो वहां मौजूद आरपीएफ के सिपाही ने अपना रौब गालिब करते हुए उनमें से एक युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


नेताजी का गुर्गा सबके सामने अपनी पिटाई से तिलमिला उठा। उसने तुरंत ही अपने अन्य साथियों को बुला लिया और फिर सिपाही पर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने सिपाही की जमकर धुनाई की। युवकों ने आरोप लगाया कि सिपाही ने नशे मेें धुत होकर बेवजह एक युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य के साथ भी मारपीट करने पर उतारू हो गया था। सूचना मिलते ही यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी प्रकार सिपाही को उनके चंगुल से छुड़ाकर थाना लेकर पहुंची। पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक युवक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरपीएफ के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रात में ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ के अधिकारी सिपाही को ले गए।


इसी दौरान नेताजी के खास के लिए फोन पहुंच गया और पुलिस को उसे भी छोड़ना पड़ा। आधी रात के बाद तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि सिपाही ने शराब नहीं पी थी। कुछ युवकों से सिपाही का मामूली विवाद हो गया था। जिसका बाद में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed