फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The head of the cows breed, the stress

गोवंशीय पशु का सिर मिला, तनाव

Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The head of the cows breed, the stress
तनाव की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनुर के बिहारीगढ़ के गांव कुरड़ीखेड़ा के पास बह रही नदी के किनारे गोवंशीय पशु का कटा सिर मिलने से तनाव हो गया। सूचना मिलते ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पुलिस को सिर नहीं उठाने दिया। बाद में अफसरों ने फोन पर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोगों ने सिर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने सिर का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे दबवा दिया।    
विज्ञापन

 
सोमवार की सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए थे। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर गांव के पास से बहने वाली नदी के किनारे पड़े गोवंशीय पशु के कटे सिर पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहां से थोड़ी दूर पर ही एक बछड़ा भी रस्सी से बंधा मिला। उसे मुक्त कराते हुए कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

एसओ बिहारीगढ़ जितेंद्र कुमार, सीओ बेहट इंदु सिद्धार्थ और एसडीएम बेहट वैभव शर्मा भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। एसओ ने सिर को उठवाने का प्रयास किया तो हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।

थानाध्यक्ष ने फोन पर कार्यकर्ताओं की बात अफसरों से कराई तो प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वह मान गए। इसके बाद पुलिस ने सिर को मेडिकल परीक्षण के लिए मुजफ्फराबाद भिजवाया।


चिकित्सीय परीक्षण के बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार गिल व डॉ. अनिल यादव ने बताया कि गोवंशीय पशु की हत्या बीती रात किसी वक्त हुई है।

थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार का कहना है कि गोवंशीय पशु का कटा सिर पानी में बहकर आया है। हालांकि गोवंश को मारा गया है, लेकिन घटना स्थल मालूम नहीं हो सका है। गांव के चौकीदार महेंद्र की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed