फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: सेक्टर-123 में कटीले तारों में फंसा युवक का गला, मौत

Fri, 30 Oct 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
- ग्रीन बेल्ट की बाउंड्री फांदकर दूसरी तरफ जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-123 में ग्रीन बेल्ट के पास कटीले तारों में गला फंसने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान हरदोई निवासी रजनीश के रूप में हुई है। वह नोएडा में पर्थला गांव में रहता था और धोबी का काम करता था। घटना मंगलवार दिन में हुई थी, सूचना पर पहुंची सेक्टर-113 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, रजनीश नोएडा में रहकर कपड़े धोने का काम करता था। मंगलवार को वह सेक्टर-123 की ग्रीन बेल्ट के पास पहुंचा था। उसे बाउंड्री पार करके दूसरी तरफ जाना था। इसके लिए वह तारों को फांदकर जाने लगा। इस दौरान तारों के बीच उसका गला फंस गया। वह खुद को तारों से निकाल नहीं सका और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

बाउंड्री पर कटीले तार लगाने का उद्देश्य : ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए बाउंड्री बनाई जाती है। कई जगहों पर बाउंड्री के ऊपर कटीले तार भी लगाए जाते हैं। लेकिन ऐसे तारों के आसपास लोगों की आवाजाही होने पर हादसे का खतरा बना रहता है। सेक्टर-123 की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वहां कोई चेतावनी बोर्ड न होने पर प्राधिकरण के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत से पिता पर टूटा दुखों का पहाड़ : रजनीश की मौत से परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया। हरदोई का रहने वाला रजनीश नोएडा में धोबी का काम करके अपना और परिवार का गुजारा करता था। उसकी अचानक मौत की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रजनीश की पत्नी भी शव को लेने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची। परिजन शव लेकर हरदोई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article