फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The agency lifted the body from the grave

सीबीआई ने कब्र से निकलवाया शव

Fri, 02 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The agency lifted the body from the grave
सीबीआई - फोटो : Getty
सहारनपुर के गंगोह में नौ माह पूर्व हरियाणा के शाहबाद थाना क्षेत्र में हुए नाई मजरा के युवक की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को शव को कब्र से खुदवा कर सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई। बताया गया कि शव का दोबारा पोस्टमार्टम व डीएनए जांच होगी। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक मुस्तईन 5 मार्च को अपने साथियों मोहब्बत, भूरा, असलम, कालू व वाहन चालक बेगी  के साथ पशु खरीदने गया था। शाहाबाद थाना एरिया में गो रक्षा दल के दो दर्जन लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उन्होंने उन से पैसे मांगे जब पैसे नहीं मिले तो उन पर गोली चलाई। एक गोली मुस्तईन की टांग में लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद उसके साथी गाड़ी वहीं छोड़ कर घर भाग आए और बताया कि 6 मार्च की तड़के उनके साथ यह घटना घटी और मुस्तईन का कोई पता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर ने बताया कि 28 दिन बाद पीपली थाने से उनके पास फोन आया कि नाले से एक शव मिला है उसकी शिनाख्त कर लो। जिस समय वह लोग वहां गए तो वह मुस्तईन की ही लाश थी, मगर उसके कपड़े बदले हुए थे।

उन्होंने बताया कि उसके बेटे के शरीर पर पांच जगह धारदार हथियार के निशान थे तथा एक जगह गोली लगी थी। इसके बावजूद पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं बताया गया। उसने इस मामले में शाहपुर के एसएचओ समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

हाईकोर्ट में केस चलने के बाद यह मामला सीबीआई की अदालत में चला गया था। अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को सीनियर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में सीबीआई की टीम मुस्तईन के गांव पहुंची।

इस दौरान डीएम द्वारा नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट राकेश कुमार व गंगोह कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रहे। सीबीआई की टीम ने कब्रिस्तान पहुंच कर मृतक मुस्तईन के शव को कब्र खुदवा कर बाहर निकलवाया और अपने साथ ले गए।

 
बताया गया है कि शव को दोबारा पोस्टमार्टम व डीएनए जांच होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। सीबीआई की टीम के गांव पहुंचने की सूचना मिलने पर पर अनेक ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed