फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tension prevails, police panchayat of Rukai Rajputs

तनाव बरकरार, पुलिस ने रुकवाई राजपूतों की पंचायत

Thu, 11 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 11 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tension prevails, police panchayat of Rukai Rajputs
राजपूत समाज के लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मंगलवार को भीम आर्मी की महापंचायत स्थगित कराए जाने के बाद हुए बवाल के दौरान महाराणा प्रताप भवन को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को हो रही राजपूतों की पंचायत को प्रशासन स्थगित करा दिया।
विज्ञापन


इससे पहले कुछ लोगों ने पंचायत में जा रहे लोगों को आपत्तिजनक इशारे कर उकसाने का प्रयास किया। प्रशासन ने सूझ-बूझ दिखाते हुए टकराव की स्थिति को टाल दिया।
विज्ञापन


राजपूत समाज की ओर से महाराणा प्रताप भवन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में थाना कोतवाली देहात पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू और भीम आर्मी के पदाधिकारी चंद्रशेखर सहित सैकड़ों लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक गाजियाबाद का रहने वाला है। ग्राम मल्हीपुर रोड पर मोहल्ला रामनगर में मंगलवार को बवाल के दौरान महाराणा प्रताप भवन में तोड़फोड़ एवं आग लगाने की घटना के विरोध में राजपूत समाज ने बुधवार को महाराणा प्रताप भवन में पंचायत बुलाई गई थी।

लोग सुबह पहुंचने भी लगे थे, लेकिन पुलिस  प्रशासन सतर्क था और उसने पंचायत में भाग लेने आ रहे लोगों को वापस भेजना शुरू कर दिया। साथ ही आयोजकों से वार्ता कर पंचायत को स्थगित करा दिया।

टकराव की आशंका के चलते रामनगर और मल्हीपुरा रोड पर स्थित दलित इलाकों में लोग एक जुट रहे। बुधवार को सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज डालकर लोगों को भड़काने के आरोप में सचिन सिंह अंबेडकर निवासी रजापुर थाना कविनगर जिला गाजियाबाद और राहुल गौतम उर्फ आर गौतम निवासी नंद वाटिका सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।

जबकि बवाल के मामले में 22 लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अब तक एक दर्जन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उधर, जिले में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने 11 थाना क्षेत्रों में तीन जोनल, आठ सहायक जोनल अधिकारियों एवं 22 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी हैं।


सभी दो शिफ्टों में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक एवं रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखेंगे।   बुधवार को शंति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिलाधिकारी एनपी सिंह और एसएसपी एससी दुबे ने सर्किट हाउस पर सर्वदलीय बैठक की। उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed