फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tamper-lit protest the death of student

छेड़छाड़ के विरोध पर जलाई छात्रा की मौत

Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tamper-lit protest the death of student
File photo of the deceased student - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी में छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई कक्षा नौ की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी मां और दो बेटों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन


 देहात कोतवाली क्षेत्र की पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में 31 मई को छात्रा पिंकी जल गई थी, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप था कि पड़ोसी युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर में मोहल्ले के ही बंगाली परिवार की महिला तथा उसके बेटों मनोज और विनोद पर छात्रा को जलाने का आरोप लगाया गया था। इसमें मजिस्ट्रेट के सामने बयान में छात्रा ने पड़ोसियों पर ही आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।  करीब 90 फीसदी जल जाने की वजह से पिंकी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।


देहात कोतवाली प्रभारी विजय गौतम ने छात्रा की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनका चलान भी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed