{"_id":"587914b54f1c1b7840ba9912","slug":"students-puff-hookah-bar-was-finally-picked-lgwate","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार में छात्रों को कश लगवाते दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुक्का बार में छात्रों को कश लगवाते दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सेंट मैरी स्कूल के सामने एक कंफैक्शनरी में छात्रों को चरस भरकर सिगरेट पिलाने और उनसे मनमानी धनराशि वसूलने का कारोबार चल रहा था।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कंफैक्शनरी पर छापा मारा तो नशे के कारोबार का खुलासा हुआ। पुलिस ने नशीली सिगरेट एवं लाखों रुपये की चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में कंफैक्शनरी मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में सेंट मैरी स्कूल के सामने स्थित चौधरी कंफैक्शनरी पर शुक्रवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट हरि शंकर के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने छापा मारा।
छापा लगते ही कंफैक्शनरी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।कंफैक्शनरी में कक्षा 9 और एक कक्षा 11 के छात्र नशीली सिगरेट पी रहे थे। पुलिस ने जांच की तो सिगरेट में चरस भरी हुई मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने रेस्टोरेंट की तलाशी ली तो वहां से चरस भरी हुई सिगरेट के दर्जनों पैकेट बरामद हुए। साथ ही लाखों रुपये की चरस भी पुलिस ने मौके से बरामद की।
पुलिस ने इस मामले में मिशन कंपाउंड निवासी कंफैक्शनरी संचालक राहुल और अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार काफी समय से नशीले पदार्थों का धंधा कर रहे थे। नशीला पदार्थ कहां से ला रहे थे, इस बारे में दोनों से पूछताछ की जा रही है।