फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart phone showing two dummy duped

स्मार्ट फोन की डमी दिखाकर दो को ठगा

Wed, 01 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Smart phone showing two dummy duped
ठगी का शिकार हुए पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में एक ठग ने दो युवकों से मोबाइल और नकदी लेकर उन्हें नए स्मार्ट फोन मोबाइल के आकार के कवर में पैक दो डमी थमा दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर की रेलवे कॉलोनी निवासी कक्षा 11 के छात्र सोनू पुत्र वेदपाल के अनुसार उसने करीब पांच माह पूर्व 5500 रुपये का स्मार्ट फोन खरीदा था। मंगलवार को वह नगर के संजय चौक स्थित एक प्रमुख बैंक के पास खड़ा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और कहा कि उसके पास एक नया 14 हजार रुपये कीमत वाला स्मार्टफोन है। फोन दिखाते हुए ठग ने कहा कि वह उसे उसके मोबाइल और 200 रुपये के बदले में उसे दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी बातों में आकर उसने उसको अपना मोबाइल और पैसे दे दिए। मोबाइल का कवर खोलकर देखने का प्रयास किया तो उसकी चैन नहीं खुल पाई। इसी दौरान ठग वहां से चलता बना।


इसके बाद चैन न खुलने पर छात्र ने उसके कवर को साइड से फाड़ कर देखा तो उसके अंदर स्मार्टफोन के आकार का मोटा शीशा (मोबाइल की डमी) रखा था। इसी तरह गांव ओलरा निवासी सन्नी पुत्र सुक्कड़ को एक ठग ने 1600 रुपये लेकर कवर में रखा शीशा थमा दिया। दोनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर , थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed