फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shadab dead body has been sent again for post-mortem after digging a grave in Saharanpur

सहारनपुर: कब्र खुदवाकर निकाला शादाब का शव, दोबारा से होगा पोस्टमार्टम, पीड़ित पिता ने एसएसपी से लगाई थी गुहार

Sat, 02 Oct 2021 10:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Oct 2021 10:34 PM IST
सार

सहारनपुर में पीड़ित पिता की गुहार के बाद प्रशानिक अधिकारियों ने कब्र खुदवाकर शादाब का शव निकाला। इसके बाद दोबारा से पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पीड़ित पिता ने एसएसपी से गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
Shadab dead body has been sent again for post-mortem after digging a grave in Saharanpur
कब्र खुदवाकर निकाला शादाब का शव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनुपर जनपद के गंगोह क्षेत्र में शादाब की मौत की गुत्थी न सुलझने पर पीड़ित पिता की गुहार के बाद पुलिस ने शनिवार को कब्र से उसका शव निकलवा कर फिर से पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी शादाब उर्फ बादशाह (27 वर्ष) तीन माह पूर्व अचानक लापता हो गया था। तीन दिन बाद उसका शव मोहल्ले के बंद राइस मिल की झाड़ियों से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: घर से मंदिर के लिए निकली थी युवती, सिरफिरे आशिक ने रास्तें में रोककर बरसाईं गोलियां, फिर खुद घर जाकर उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को सपुर्दे-ए-खाक कर दिया था। तीन माह बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। परिजन जहां इसे हत्या तो पुलिस हादसा मान कर चल रही है। पिछले दिनों मृतक के पिता व मोहल्लावासियों ने एसएसपी से मिलकर दोबारा पोस्टमार्टम की गुहार लगाई थी। इस पर डीएम ने कब्र से शव निकाल कर दोबारा पीएम कराने के आदेश दिए थे। 

यह भी पढ़ें: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत

वहीं शनिवार को एसडीएम देवेंद्र पांडे और सीओ मौ. रिजवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कब्र से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित पिता पहले वाले पीएम से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए शव का फिर से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed