फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rural shot spat

कहासुनी पर ग्रामीण को गोली मारी

Mon, 27 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rural shot spat
Injured in hospital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में बच्चों की कहासुनी को लेकर झबीरन गांव में शनिवार की रात फायरिंग हो गई। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि एक अन्य व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन


एक गंभीर घायल को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। झबीरन गांव निवासी खुर्शीद ने सीओ को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात उसका बेटा सुहेल पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के बच्चों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि आरोपी उसके बच्चे को पकड़कर अपने साथ ले गए तथा उसे डराने धमकाने लगे। वहां से गुजर रहे आस पड़ोस के दूसरे लोगों ने सुहेल को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहेल से जानकारी होने पर वह भाई मुजफ्फर (40) के साथ आरोपियों के पास आइंदा इस प्रकार की हरकत न करने की चेतावनी देने गया था। उस समय तो वह लोग वहां से घर आ गए।

खुर्शीद के मुताबिक कुछ देर बाद पांच लोग हाथों में तमंचे व लाइसेंसी हथियार लेकर उनके घर में घुस गए तथा गाली गलौज करने लगे। जब भाई मुजफ्फर ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने तमंचे से उस पर गोली चला दी।


जांघ पर गोली लगने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल विजय प्रकाश का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed