{"_id":"572e443f4f1c1be5715cd582","slug":"ruckus-run-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर चला हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रातभर चला हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
Updated Sun, 08 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर थाने में शुक्रवार की रात हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर थाना मिर्जापुर में रात के तीन बजे तक हंगामा चलता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद ही भीड़ शांत हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी मौके पर बुलाई गई थी। आरोपी के घर पर भी सुरक्षा की दृष्टि से रातभर पीएसी तैनात रही।
बता दें कि शुक्रवार की दोपहर मिर्जापुर निवासी सचिन पुत्र गीता सैनी ने फेस बुक पर पानी की बर्बादी को लेकर पोस्ट किया था। इसमें एक संप्रदाय विशेष पर पानी की बर्बादी का आरोप लगाया गया था।
इसकी खबर फैलते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। समुदाय के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित भीड़ के तेवर को देखते हुए रात में ही कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी मौके पर भेजी गई थी। एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, सीओ चरण सिंह यादव के बाद एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गए थे।
एमएलसी उमर अली खान एवं महमूद अली ने भी थाने पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की जिद पर अड़ी थी। तड़के तीन बजे तक थाने में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर बेहट कोतवाली भेजा।
मिर्जापुर के ही सद्दाम पुत्र शफीक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। साइबर क्राइम की टीम को बुलवाकर आरोपी का मोबाइल उनकी कस्टडी में दे दिया गया। इसके बाद ही भीड़ शांत हुई। उधर, आरोपी के घर की सुरक्षा में पुलिस सुबह तक तैनात रही। इंस्पेक्टर शैलेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।