फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rs 47 lakh ka mobile phone for fraud in online purchase

ऑनलाइन खरीद में ठग लिए 47 लाख रुपये के मोबाइल फोन

Tue, 10 Apr 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 10 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rs 47 lakh ka mobile phone for fraud in online purchase
पकड़े गए आरोपी के साथ एसपी सिटी खुलासा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में ऑनलाइन खरीद में 264 मोबाइल फोन हड़पने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर 23 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। महिला और दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी अमेजोन कंपनी को 47 लाख का चूना लगा चुके हैं।  
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अमेजोन सैलर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अगसोन ग्लोबल लोजिस्टिक पार्क सोनीपत हरियाणा से मोहम्मद शमी पुत्र अनवर निवासी मोहल्ला शोहरान खान चौक कोतवाली मंडी और कोरियर ब्वाय अम्मान ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न कंपनियों के 264 मोबाइल फोन ऑनलाइन मंगवाकर धोखाधड़ी से हड़प लिए। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल ने कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  
विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मो. शमी को पुल बंजारान से 23 स्मार्ट मोबाइल फोन और एक लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया, जिनकी कीमत सात लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी आजम एवं उसकी पत्नी शमा प्रवीन विभिन्न फर्जी पतों के माध्यम से अमेजोन कंपनी के जरिए से आनलाइन मोबाइल फोन बुक करवाकर मंगवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीवरी अलग-अलग स्थानों पर कोरियर ब्वाय से लेते थे। बाद में आजम मोबाइल फोन का खाली डिब्बा निकलने की बात कहकर कंपनी में क्लेम करता था और उसे कमीशन देता था। इस तरह करीब 47 लाख रुपये का क्लेम कंपनी से चुके हैं। पुलिस कोरियर ब्वाय अम्मान, आजम और शमा प्रवीन की तलाश कर रही है।  

ओएलएक्स से बेच देते थे मोबाइल फोन  
सहारनपुर। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी डिब्बे से मोबाइल फोन निकालने के बाद ओएलएक्स के जरिए या ग्राहकों को सीधे बेच देते थे। आरोपी मई 2017 से इस काम को अंजाम दे रहे थे। बाकायदा पूरी योजना के तहत काम किया जा रहा था।  

कंपनी के कर्मचारियों पर भी शक  
सहारनपुर। इस मामले में पुलिस को कंपनी के कर्मचारियों पर भी शक है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। शुरूआती जांच में सामने आया कि बिना कंपनी के कर्मचारियों के इतनी बड़ी ठगी नहीं की जा सकती है।  


पुलिस टीम को दस हजार का इनाम
सहारनपुर। एसपी सिटी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम कोतवाली सदर बाजार से निरीक्षक संजीव भटनागर, सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन, कांस्टेबल विनीत हुड्डा, सतीश कुमार, विनीत तोमर, सुमित कुमार शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed