फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   road accident bussinesman killed hangama

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत पर पांच घंटे हंगामा

Mon, 24 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 24 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
road accident bussinesman killed hangama
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश कैंप में शनिवार रात ट्रक की टक्कर से दुपहिया सवार युवा व्यापारी की मौत पर भीड़ का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन


भीड़ ने व्यापारी के वाहन को टक्कर मारने वाले ट्रक में तोड़फोड़ की और चालक को पीटा। पुलिस ट्रक ले जाने की कोशिश करने लगी तो उसे घेरकर हंगामा शुरू कर दिया।

नुमाइश कैंप चौकी का घेराव किया गया। भीड़ को बेकाबू होता देख एसपी सिटी के साथ ही चार थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। नगर विधायक और सांसद सहित अन्य भी पहुंचे। रात में करीब पांच घंटे बाद मामला शांत हो पाया। पुलिस ने चालक और क्लीनर को गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन


नुमाइश कैंप में भारत माता चौक के पास यह हादसा उस समय हुआ जब संत नगर निवासी व्यापारी केतन मक्कड़ अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसके वाहन को टक्कर मार दी। इससे ट्रक के पहिये के नीचे आने पर केतन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल बच्ची का उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद मौके पर जमा होती गई भीड़ ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ का आक्रोश फूटा तो ट्रक में तोड़फोड़ की गई।

मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस जब भीड़ पर काबू नहीं कर पाई तो एसएसपी नितिन तिवारी के आदेश पर थाना सदर, थाना जनकपुरी और कुतुबशेर की पुलिस भी बुलानी पड़ी। इसके बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई।
सांसद राघव लखनपाल और विधायक राजीव गुंबर, सपा नेता गुरप्रीत सिंह बग्गा समेत कई व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे। घटना पर रोष जताते हुए भारी वाहनों पर रोक न लगाने पर चिंता जताई।

ट्रक को घेरकर किया हंगामा
भीड़ को शांत करने की जद्दोजहद कर रही पुलिस टीमों ने जब लोगों के बीच में से ट्रक निकालने और चालक को ले जाने की कोशिश की तो भीड़ ने वाहन को घेर लिया।

ट्रक के आगे कुछ बाइकें भी डाल दी गई। यहां भीड़ को शांत करने की कोशिश के बीच ही लोगों ने पास ही नुमाइश कैंप चौकी का घेराव कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि थाने और चौकी की पुलिस की सेटिंग के कारण ही भारी वाहन शहर में आते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं।

सांसद, विधायक ने भी भारी वाहनों के प्रवेश पर उठाए सवाल
सांसद राघव लखनपाल और विधायक राजीव गुंबर ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। ऐसे वाहनों का प्रवेश बंद होना चाहिए और आबादी या भीड़ के बीच भारी एवं ओवरलोड वाहनों को नहीं गुजरने देना चाहिए। उनकी ओर से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

मशक्कत के बाद पांच घंटे बाद थमा आक्रोश
नुमाइश कैंप क्षेत्र में करीब पांच घंटे तक भीड़ के आक्रोश और हंगामे के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन ओपी वर्मा और एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारियों ने बमुश्किल भीड़ को शांत किया।


उधर, मृतक के भाई शुभम की तहरीर पर थाना नगर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

ट्रक चालक चरण सिंह और क्लीनर अतुल कुमार हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद के ज्वालागढ़ के निवासी हैं।

बेटी को आइसक्रीम खिलाने गया था
हादसे का शिकार हुआ युवक अपनी दो साल की बेटी मन्नत को आइसक्रीम खिलाने के लिए बाजार के लिए निकला था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। केतन की मौत के बाद पत्नी चांदनी सहित पूरा परिवार सदमे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed