फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police shock

पुलिस से धक्का-मुक्की

Wed, 19 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह Updated Wed, 19 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police shock
गंगोह में छापेमारी के दौरान पुलिस को घेरे खड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोकशी की सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला टांकान में एक स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने वहां से मांस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तभी वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस बरामद मांस और अवशेषों को कोतवाली ले आई। बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा नगरपालिका और जिला पंचायत की पशु वधशालाओं को बंद कराए जाने के बावजूद क्षेत्र में अवैध कटान लगातार जारी है। मुखबिर द्वारा गोकशी की सूचना मिलने पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला टांकान स्थित नूर वाली गली में छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां एक घेर से एक व्यक्ति को मांस के साथ पकड़ लिया और कोतवाली ले जाने लगी। तभी वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर जबरन आरोपी को छुड़ा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ाए जाने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। एसएसआई संजीव यादव तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बरामद मांस और अवशेषों को कोतवाली ले आई।


पुलिस ने मांस को जांच के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed