{"_id":"57bc97374f1c1bc21fd50285","slug":"police-checkpoint-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी पर बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
फूंका गया वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में गोहत्या के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मल्हीपुर पुलिस चौकी पर जमकर बवाल किया। चौकी के बाहर खड़े तस्करों के वाहन को आग के हवाले कर दिया।
व्यवस्था को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां भांज कर भीड़ को काबू किया। इससे भगदड़ मच गई। एसपी सिटी और सीओ ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। उधर, बवाल में शामिल रहे छह लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सोमवार की रात करीब 12 बजे चौकी पुलिस पिकअप वाहन में गायों को ले जा रहे तस्करों के पीछे लगी थी। मल्हीपुर गांव में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने गाड़ी को गाड़ी को रुकवा लिया। खुद को घिरता देख तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप से चार गाय और दो बैल बरामद किए। इनमें एक गाय मृत, दूसरी बीमार और बाकी दो गाय और दो बैल स्वस्थ मिले। पुलिस ने वाहन को चौकी पर ले जाकर पिकअप को खाली करा लिया।
इसकी सूचना मंगलवार की सुबह जैसे ही हिंदू संगठनों के पास पहुंची तो उनके सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह करीब दस बजे चौकी पहुंचे। उस दौरान चौकी पर दो या तीन पुलिसकर्मी ही मौजूद थे, जबकि चौकी प्रभारी सुरेश कुमार किसी काम से पुलिस लाइन आए हुए थे।
कार्यकर्ताओं ने गाय की हत्या और तस्करी के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। बेकाबू हुई भीड़ ने चौकी के बाहर खड़े पिकअप वाहन में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।
सूचना मिलते ही थाना रामपुर, थाना बड़गांव, कोतवाली सदर बाजार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी जब भीड़ शांत नहीं हुई तो पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इससे लोगों में भगदड़ मच गई।
एसपी सिटी संजय सिंह, सीओ द्वितीय, सीओ एलआईयू ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मृत गाय को ट्रॉली में लदवाकर दफना दिया।
पुलिस तस्करों से बरामद पिकअप गाड़ी यूपी 11 टी 9670 के जरिए तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी के नंबर से पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी किसके नाम है। इसके बाद अपने आप तस्करों का पता चल जाएगा।