फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poison killing of the youth, wife charged

जहर देकर युवक की हत्या, पत्नी पर आरोप

Tue, 15 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 15 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Poison killing of the youth, wife charged
murder
सहारनपुर के बड़गांव के सांवतखेड़ी गांव में ससुराल में रह रहे युवक की शराब में जहरीला पदार्थ पिला कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, युवक के भाई ने उसकी पत्नी, सास और एक पड़ोसी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सवतखेड़ी निवासी सुखबीर सायसी की पुत्री सुशीला की शादी एक वर्ष पूर्व कोतवाली देवबंद के गांव रसूलपुर टांक निवासी करेशन के 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप के साथ हुई थी।
विज्ञापन


प्रदीप शादी के बाद से ही अपनी ससुराल में रह था। उसके भाई राजेंद्र ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार रात प्रदीप को ससुराल के कुछ लोगों ने पहले शराब का सेवन कराया। अधिक नशा होने पर उसकी शराब के साथ जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  सुबह उन्हे हत्या का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर सोमवार की सुबह पुलिस ने गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने प्रदीप की पत्नी सुशीला, सास बाला देवी एवं एक पड़ोसी संगपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है।


फिर भी मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed