{"_id":"402e0ec59310e2bc68d1c7d30aa24ff3","slug":"pak-talks-not-justify-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से वार्ता का औचित्य नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक से वार्ता का औचित्य नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने आतंकी संगठन आईएस को विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने इस आतंकी संगठन के खिलाफ विश्व के सभी देशों से मिलकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश का नाम विश्व में काफी ऊंचा किया है।
सोमवार को बास्तम और घलौली गांव में चुनावी जनसभाओं में संतोष गंगवार ने कहा कि पाकिस्तान की नवाज शरीफ की सरकार आतंकवाद के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रही है। ऐसे में भारत-पाक वार्ता का कोई औचित्य नहीं बैठता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में विकास को गति देने का काम कर रही है।
नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व में ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा का परचम लहराया था। उसी प्रकार यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी राजनीतिक दलों को करारी शिकस्त देते हुए सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों नें केंद्रीय कपड़ा मंत्री का स्वागत किया। जनसभा में कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी, कुंवर ब्रिजेश, भूपेश्वर त्यागी, राकेश त्यागी, विरेंद्र सिंह, श्यामवीर त्यागी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता बाबूराम गुर्जर व संचालन पंकज त्यागी व कुलदीप त्यागी ने किया।
इस मौके पर विकास त्यागी, मुनेश शर्मा, ईश्वरचंद, मवासीराम, अजय सैनी, अक्षय धीमान, विनोद त्यागी, नीटू त्यागी, ओमपाल गुर्जर, साधूराम त्यागी, शैंकी, मनीष धीमान, उत्तम त्यागी, अवधेश त्यागी, बबलू त्यागी आदि मौजूद रहे।