{"_id":"5c86a9cdbdec22146b5eb451","slug":"millions-of-alcoholic-beverages-coming-for-holi-and-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली और चुनाव के लिए आ रही लाखों की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली और चुनाव के लिए आ रही लाखों की शराब पकड़ी
Tue, 12 Mar 2019 12:02 AM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस द्वारा पकड़ी कई अवैध शराब और तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की गंगोह कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक से 270 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की है। चार आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। बरामद ट्रक और एक बाइक को सीज कर पकड़े गए आरोपियों को चालान कर दिया गया है।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अलर्ट हुई पुलिस को रविवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात एसआई विनीत मलिक और एसआई विकास सिंघल पुलिस बल के साथ हाईवे पर गांव दूधला के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई थी। पुलिस ट्रक में सवार सभी चार लोगों को ट्रक सहित कोतवाली ले आई। वहां ट्रक की तलाशी में 270 पेटी चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब और एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि चुनाव और होली के त्योहार के मद्देनजर तस्करों द्वारा मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में चंडीगढ़ से गंगोह क्षेत्र में शराब लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गांव जेहरा निवासी धर्मेद्र एवं मोनू और कुरुक्षेत्र निवासी जंगीर सिंह एवं कुलदीप का चालान कर दिया है।