{"_id":"57cb28ac4f1c1b660b2ccc99","slug":"khurana-village-woman-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खुड़ाना से युवती का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव खुड़ाना से युवती का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
युवती के अपहरण के बाद मौके पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम खुड़ाना के जंगल में घास काटने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण लाठी-डंडे और लाइसेंसी हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस के साथ जंगल की घंटों तक कांबिंग की। मगर, युवती का सुराग नहीं लग सका। युवती के पिता ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देेहात ने भी मामले की जानकारी ली है।
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ग्राम खुड़ाना निवासी युवती सपना (19) पुत्री अतर सिंह अपनी बड़ी बहन ललिता और गांव की अन्य महिलाओं बाला देवी, सुलोचना, रामवती, कौशल देवी आदि के साथ गांव के ही निकट राजपाल सिंह के आम के बाग में घास लेने के लिए गई थी। घास काटने के लिए सभी कुछ दूरी पर अलग-अलग जगहों पर बैठ गई।
कुछ देर बाद ललिता अपनी बहन सपना के पास पहुंची तो देखा कि उसकी चुनरी और उसमें कटा हुआ घास पड़ा हुआ था लेकिन वह गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं लगा तो उसकी ललिता ने गांव में परिजनों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन हाथों में लाठी-डंडे, लाइसेंसी और धारदार हथियार लेकर जंगल पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी देहात जगदीश चंद्र शर्मा, सीओ गंगोह बीपी सोलंकी और कार्यवाहक थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घंटों जंगल में कांबिंग की लेकिन युवती का पता नहीं लग पाया। एसपी देहात जगदीश चंद्र शर्मा ने ने बताया कि घास काटने साथ गई किसी भी महिला आदि ने किसी को भी युवती सपना को ले जाते नहीं देखा है।
पिता अतर सिंह ने खुडाना निवासी योगेश उर्फ छोटू पुत्र ऋषिपाल के खिलाफ बेटी के अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ ने बताया कि योगेश की तलाश में दबिश दी जा रही है। थाना पुलिस के साथ-साथ एसओजी टीम और सर्विलांस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।