फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Its progeny surrounded smuggler caught

घेर कर पकड़ा गोवंश तस्कर

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
बेहट के थाना मिर्जापुर पुलिस ने शाहपुर बांस गांव के पास बरसाती नदी के पास रपटे पर गोवंश से भरे कैंटर को घेराबंदी करने के बाद पकड़ लिया। पुलिस ने एक गोतस्कर को धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। कैंटर से 16 गोवंश बरामद हुए, इनमें पांच गोवंश मृत हालत में मिले। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि हरियाणा से एक कैंटर यूपी 11 एटी/1845 में हरियाणा से गोवंश लाया जा रहा है। पुलिस ने कैंटर को गांव शाहपुर बांस के पास नदी में रपटे पर घेर लिया।
विज्ञापन


घेराबंदी होते देख उसमें सवार चालक समेत दो गोवंश तस्कर भाग निकले, जबकि उनके तीसरे साथी को पुलिस ने धर दबोचा। कैंटर में चार गाय, चार बैल एवं तीन सांड़ जिंदा मिले, जबकि दो गाय, दो बैल और एक सांड़ मृत पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदा गोवंश को गांव जाटोवाला स्थित गौशाला भेज दिया गया और मृत गोवंश को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवा कर दफन कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गोवंश तस्कर नदीम निवासी रायेपुर समेत उसके फरार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed