फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   instructions for police station to stay alert

थानों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते हाईवे पर दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं को रोकने एवं तुरंत सहायता के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। पेट्रोलिंग गाड़ियों को प्रमुख मार्गों पर लगाया गया है। साथ ही थाने को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के बाहरी रास्तों पर पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है जिससे बदमाशों द्वारा की जाने वाली घटनाओं को भी रोका जा सके।
विज्ञापन


एक सप्ताह से कोहरा पूरी तरह से सहारनपुर पर छा गया है। शाम ढलते ही कोहरा गहरा रहा है और सुबह 12 बजे के बाद ही छंट पा रहा है। ऐसे में शहर के साथ-साथ बाहरी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। घने कोहरे में बदमाशों द्वारा अंजाम दी जाने वाली घटनाओं को रोकने के लिए थाने को गश्त बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


किसी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने केे लिए कहा जा रहा है, वाहनों पर फॉग लाइट लगाने के लिए कहा जा रहा है जिससे घने कोहरे में भी वाहन चालकों को दूर तक नजर आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे में इंडीकेटर का प्रयोग करने की भी सलाह दी जा रही है जिससे अन्य वाहन चालक देख सके। रास्ते में किसी वाहन के खराब होने पर उसे तत्काल सड़क से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 

इसके अलावा पेट्रोलिंग गाड़ियों को प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है जिससे तत्काल सहायता के लिए पहुंच सकें। थाने को भी निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों की निगरानी करते रहें।

यातायात पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि लोगों को कोहरे में गति धीमी करने, वाहनों के पी रिफ्लेक्टर लगाने, फॉग लाइटों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पेट्रोलिंग गाड़ियां किसी भी विषम परिस्थिति में सहायता के लिए तैयार कर दी गईं हैं। रास्तों पर संबंधित थाना को भी अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed