फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haroon arrested in Maheshpur village

महेशपुर गांव से दबोचा हारुन

Mon, 09 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Haroon arrested in Maheshpur village
पुलिस गिरफ्त में हारुन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चार जनवरी को कचहरी परिसर स्थित सदर हवालात से लॉकअप का रोशनदान तोड़कर भागे चार बंदियों से पुलिस ने एक आैर बंदी हारुन को धर-दबोचा है। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और थाना बड़गांव पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे थाना बड़गांव के गांव महेशपुर से पकड़ा। एसएसपी भारत सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


लॉकअप का रोशनदान तोड़कर दिनदहाड़े फरार हुए चार बंदियों के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम समेत सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया हुआ है। फरार हुए बंदियों की गिरफ्तारी पर 12 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। फरार हुए बंदियों में से नदीम उर्फ बिल्लू सांडा को थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सबदलपुर तिराहे से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और थाना बड़गांव पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात करीब दस बजे हारुन पुत्र महफूज निवासी सादीपुरा थाना सदर यमुनानगर को थाना बड़गांव के गांव महेशपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी भारत सिंह यादव ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान हारुन को पेश करते हुए उसकी जानकारी दी। बताया कि हारुन थाना नकुड़ में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट में करीब तीन महीने से जिला जेल में निरुद्घ था। हारुन से पूछताछ की जा रही है।

पकड़े गए हारुन पर नकुड़ के साथ ही बिलासपुर, सदहोरा, और यमुनानगर में दो मुकदमे दर्ज हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी देहात रफीक अहमद, एसपी सिटी संजय सिंह आदि मौजूद रहे।  


रोशनदान तोड़कर भागे हारुन को पकड़ने वाली पुलिस टीम में क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान और उनकी टीम, अभिसूचना विंग के प्रभारी पवन कुमार शर्मा, सर्विलांस टीम के प्रभारी मुबारिक हसन, सोशल मीडिया सेल के प्रभारी सुधीर उज्ज्वल और थाना बड़गांव प्रभारी नरेंद्र सिंह शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed