फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gokashon poured fire on police

गोकशों ने पुलिस पर झोंक दिए फायर

Tue, 12 Mar 2019 11:16 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Tue, 12 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Gokashon poured fire on police
सहारनपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए गोकश। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गंगोह थाना के गांव सांगाठेड़ा में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर गोकशों ने फायरिंग कर दी। इसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब डेढ़ क्विंटल गोमांस, अवशेष, उपकरणों के अलावा दो तमंचे, दो कारतूस और तीन बाइक बरामद की गई। 
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना पर गांव सांगाठेडा स्थित एक घर में गोकशी की सूचना दी थी। उनके निर्देश पर सोमवार रात एसएसआई राधेश्याम, एसआई विनीत मलिक, अनिल कुमार, अनीस खान और कांस्टेबल अंशु आदि की टीम ने एक मकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने उन पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने अपना बचाव करते हुए घेराबंदी की और गांव सांगाठेडा निवासी वहीद, उसके पुत्रों इमरान, रिजवान, पुत्रवधुओं इसराना, फरजाना और उनके रिश्तेदार कैराना के गांव अलीपुर निवासी मोहसीन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से करीब डेढ़ क्विंटल गोमांस, अवशेष, गोकशी में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, छुरी, रस्से, इलेक्ट्रानिक कांटे के अलावा दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और गोमांस सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही तीन बाइक बरामद की। पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया। इसमें गोमांस की पुष्टि हुई। इसके बाद गोमांस और अवशेषों को दफना दिया गया। पुलिस आरोपियों और बरामद सामान को कोतवाली ले आई। वहां आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। 


छापेमारी में शामिल एक सिपाही घायल
गंगोह।कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपियों से बरामद बाइकों को कोतवाली लाते समय सिपाही तरुण कुमार सड़क पर फिसल कर गिर पडे़। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed