{"_id":"580d0ab64f1c1bce75bc204b","slug":"crooks-were-running-manipulated","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ कर भाग रहे थे बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ कर भाग रहे थे बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा तोड़ा गया बैरियर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर में दून हाईवे पर शनिवार रात पंचर होने के बाद रास्ते में खड़ी स्कार्पियो कार में बैठे दिल्ली के एक परिवार की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर कार सवार बदमाश भाग निकले।
इस दौरान घेराबंदी होने पर उन्होंने टक्कर मार कर थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ और एक दरोगा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद रातभर पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार की रात दिल्ली का एक परिवार अपनी स्कार्पियो से देहरादून जा रहा था। रात साढ़े दस बजे छुटमलपुर-देहरादून राजमार्ग पर छुटमलपुर से सात किमी आगे हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में अमानतगढ़ गांव में उनकी कार में पंचर हो गई।
विज्ञापन
उसी दौरान वहां खड़ी दूसरी स्कार्पियो सवार पांच छह बदमाशों ने कार सवार महिलाओं से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति बिगड़ती देख चालक परिवार को लेकर पंचर हुई गाड़ी से ही बिहारीगढ़ की तरफ चल दिया तो बदमाशों ने भी अपनी कार से उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान कार सवार महिलाओं ने 100 नंबर पर फोन करके मदद मांगी तो बिहारीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई। मोहंड पुलिस चौकी पर घेराबंदी की गई। बदमाश वहां पुलिस को देख कर अपनी कार को वापस मोड़ कर छुटमलपुर की तरफ चल दिए।
इसी दौरान बदमाशों की कार को रोकने के लिए एसओ पीयूष दीक्षित अपने हमराह सिपाहियों के साथ सुंदरपुर तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर डट गए। जैसे ही उन्होंने बिना नंबर की सफेद रंग की स्कार्पियो को आते देखा तो एसओ दीक्षित और दरोगा पूर्ण सिंह ने कार को रुकने का इशारा किया,
लेकिन चालक दरोगा और एसओ को टक्कर मारता हुआ कार दौड़ा ले गया। इसके बाद कार को बिहारीगढ़ में भी रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश नहीं रुके।
उधर, टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एसओ पीयूष दीक्षित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन पूर्णसिंह को सहारनपुर रेफर कर दिया गया।
एसओ के हमराह अजादर हुसैन की तरफ से अज्ञात स्कार्पियो कार सवार बदमाशों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद रातभर बिहारीगढ़ और फतेहपुर थाना पुलिस स्कार्पियो कार की तलाश में दौड़ती रही।