{"_id":"074aa95fdea2c30095da19ddd7603c10","slug":"chicken-farm-owner-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म मालिक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्गी फार्म मालिक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर थाने की बड़कला पुलिस चेकपोस्ट के पीछे बने मुर्गी फार्म पर बुधवार की रात उसके मालिक की रॉड में बंधे इंसुलेटर से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह उसकी लाश बरामदे में मिली। मृतक के भाई की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बड़कला गांव निवासी मदनपाल सैनी (50) पुत्र पूर्ण सिंह का गांव के बाहर छुटमलपुर-हरिद्वार मार्ग पर स्थित बार्डर की बड़कला पुलिस चौकी के पीछे मुर्गी फार्म है। इसमें उसके साझेदार शिवराज सिंह और सोनू सैनी हैं। मदनपाल अकेले ही रात में फार्म पर सोता था।
बुधवार रात आठ बजे वे घर से फार्म पर आ गए थे। सुबह साढे़ छह बजे पास के गांव डाडा जलालपुर का रोडवेज में परिचालक संदीप अपनी बाइक खड़ी करने जैसे ही फार्म पर पहुंचा, तो बरामदे में मदनपाल की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पास ही साइकिल पड़ी हुई थी। नजदीक ही ताला और चाबी भी पड़े थे।
विज्ञापन
उसने पुलिस चौकी में और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मौके की जांच पड़ताल से ऐसा लग रहा है कि मदनपाल ने घर से आकर जैसे ही कमरे का ताला खोला वैसे ही उस पर हमला कर दिया गया। पास ही बनी हौद में हत्या में इस्तेमाल की गई राड में बंधा इंसुलेटर पड़ा था।
इसमें एक फावड़ा भी पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम पर भेज दिया। एसओ ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि मृतक के भाई समे सिंह की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हत्या में किसी नजदीकी का हाथ ः छुटमलपुर। मुर्गी फार्म मालिक की हत्या के पीछे की कोई स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। ऐसे में पुलिस भी उलझन में है। न तो कोई सामान फार्म से लूटा गया और न ही वहां मुर्गों के अलावा कोई ऐसा सामान था जिसे कोई लूटने आता।
फार्म के साझेदार शिवराज सिंह के अनुसार वहां से चोरी या लूटने लायक कोई सामान नहीं था। इस फार्म हाउस पर दो साल पूर्व निर्माण के वक्त एक बार करीब अस्सी हजार रुपये के सामान की लूट हुई थी। उस वक्त भी बदमाशों ने मदनपाल और एक अन्य को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था।
एसओ ने बताया कि फार्म हाउस लोन लेकर बनाया गया था। उस पर 56 लाख रुपये का ऋण बकाया है। कई माह से किश्त भी नहीं गई थी। इसके चलते बैंक से भी आरसी कटने वाली थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।