फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Caught on the dirt trolley

मैली ले जाती ट्राली पकड़ी

Wed, 19 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Wed, 19 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Caught on the dirt trolley
नानौता चीनी मिल से बिना गेटपास के निकली मैली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किसान सहकारी चीनी मिल से मंगलवार की सुबह अवैध रूप से प्रेसमड (मैली) से लदी ट्राली को निकालने का प्रयास किया गया। किसानों की शिकायत पर जीएम ने सिक्योरिटी गार्ड को भेज कर ट्राली पकड़वा दी। बाद में गेट पास बनवाने पर ही ट्रैक्टर ट्राली को निकाला जा सका।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल परिसर से एक मैली से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली बिना किसी गेटपास और मिल के सरकारी कागजातों में एंट्री किए बगैर निकाल दी गई। इसकी सूचना क्षेत्र के कुछ जागरूक किसानों को हुई तो उन्होंने मिल अधिकारियों को अवगत कराते हुए इस मामले की जांच कराने की बात कही। 
विज्ञापन


उधर, मामले की गंभीरता समझते हुए चीनी मिल जीएम द्वारा तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को मैली से भरी ट्राली को पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली को करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर चालक महताब द्वारा गेट पास बनवाया गया तब जा कर  सुबह 8:15 बजे ट्रैक्टर-ट्राली दोबारा चालू हो सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जब डिस्टलरी के गेटपास इंचार्ज दिवाकर रस्तोगी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त प्रेसमड का ठेका अमित राठी नाम के युवक के पास है। इनका चालक बिना गेटपास बनवाए ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकल गया था, जिसका अब गेटपास बना दिया गया है। 


इस संबंध में चीनी मिल जीएम विनोद कुमार का कहना था कि ठेकेदार द्वारा उक्त प्रेसमड (मैली) का पैसा जमा कराया गया है वह अपनी मैली को कभी उठवा सकता है। उन्होंने बताया कि नया चालक होने के कारण वह गलती से बिना गेटपास बनवाए ही मैली की ट्राली लेकर निकल गया था, जिसे सिक्योरिटी गार्ड द्वारा रोककर गेटपास बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed