{"_id":"5702b6f84f1c1b4d50c81431","slug":"cash-browning-and-tractor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी, तमंचा और ट्रैक्टर बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगदी, तमंचा और ट्रैक्टर बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में तीन माह पूर्व किसान से हुई लूट के मामले में एक बदमाश को रिमांड पर लेकर पुलिस ने 25 हजार रुपये की नगदी, एक तमंचा, दो कारतूस और लूट की रकम से खरीदा गया ट्रैक्टर बरामद करने का दावा किया है।
28 दिसंबर की शाम नकुड़ से जमीन का बैनामा कर बाइक पर वापस लौट रहे गांव मोहड़ा निवासी किसान संजय से दो बाइक सवार बदमाश गांव बाढ़ीमाजरा के निकट सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई थी।
15 मार्च को एक मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए बदमाशों थाना कांधला अंतर्गत गांव पिंजोखरा निवासी अरुण, अमन, शुभम और गांव जसाला निवासी संजीव ने क्षेत्र के गांव चकवाली निवासी राकेश के साथ संजय के लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
इसके बाद राकेश फरार हो गया था। उसने 21 मार्च को न्यायालय में समर्पण कर दिया। सोमवार को पुलिस ने राकेश को रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चकवाली के जंगल से एक तमंचा, दो कारतूस, 25 हजार रुपये की नकदी और लूट की रकम से खरीदा गया एक ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया।
कोतवाल पवन शर्मा ने बताया कि लूटी गई रकम में से तीन लाख 35 हजार रुपये राकेश ने खुद रख लिए थे जबकि बाकी रकम अन्य चारों में बांट दी थी। इसमें से कुछ रकम से उसने एक ट्रैक्टर खरीद लिया था। बरामद 25 हजार में से 15 हजार रुपये मुकदमे की पैरवी के लिए रखे गए थे। लूट की बाकी रकम की बरामदगी के लिए अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।