फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bullet shot from home

घर से बुलाकर मारी गोली

Tue, 02 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 02 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bullet shot from home
गोलीकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दूधिया को घर से बुलाकर गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।  जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी शोभाराम की नगर मीना बाजार में चाय की दुकान है। उसका छोटा पुत्र सचिन (24) दूध बेचने का काम करता है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे सचिन दुकान से घर पर खाना खाने आया था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया। 
विज्ञापन


इसके बाद सचिन साइकिल खड़ी कर बाहर चला गया। करीब ढाई बजे परिजनों को सूचना मिली कि सचिन को गोली मार दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तथा खून से लथपथ सचिन को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सचिन पुलिस को सिर्फ इतना ही बता पाया कि वह फोन आने के बाद कुटी रोड पर गया था। जहां दो लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली किसने और क्यों मारी, इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता पा रही है।


सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजन युवक की हालत को लेक चिंतित नजर आए। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि प्रथम दृष्टता पूछताछ में मामला परिवार से ही जुड़ा लग रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  परिजनों के मुताबिक सचिन की दो माह पूर्व शादी हुई थी। अब उसके साथ यह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed