फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bikes and mobile miscreants looted by youths

बदमाशों ने युवक से बाइक और मोबाइल लूटा

Fri, 03 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bikes and mobile miscreants looted by youths
पीड़ित को सुनती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के चिलकाना में  दिनदहाड़े चार बदमाशों ने एक युवक से बाइक और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन


गांव बीबीपुर थाना देवबंद निवासी समुद्र सैन बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी को डायट पटनी में प्रशिक्षण में शामिल कराने के लिये आया था। पत्नी को डायट में छोड़ कर वह सायं करीब चार बजे पटनी गुफा के पास स्थित रूपनाथ के आश्रम में जा रहा था।
विज्ञापन


आश्रम के निकट स्थित गन्ने के खेत के किनारे खड़े चार युवकों ने उसको रोक लिया और तमंचे की नोक पर उसकी बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया और पटनी की तरफ भाग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने अपने साथ हुई लूट की घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 100 और चिलकाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 100 और चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।


पुलिस ने लुटेरों की खोज की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। लूट की सूचना मिलते ही एसपी सिटी संजय सिंह और सीओ सदर बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी प्राप्त की। पुलिस कई टीमें बनाकर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed