फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bijopura two submerged in the canal, one of the bodies found

बिजोपुरा की नहर में दो डूबे, एक का शव मिला

Wed, 18 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 18 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली के गांव बिजोपुरा के पास से गुजर रही नहर में मंगलवार को दो युवक डूब गए। काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी थी। इसी नहर में सोमवार को भी एक युवक डूबा था, जिसका शव मंगलवार की सुबह ही मिला था। 
विज्ञापन


 मंगलवार की शाम के समय चार युवक नहर में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक नहर में डूब गए। युवकों के डूबते ही उनके साथियों ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने डूबे युवकों को तलाशने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव निकाल लिया गया, जिसकी पहचान विभू के रूप में हुई है। जबकि अंकित नाम के युवक की तलाश जारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबने वाले युवक किस कॉलोनी या गांव के हैं इसका पता नहीं चल सका था। यह वही नहर है, जिसमें एक दिन पहले सोमवार को कोतवाली मंडी क्षेत्र के युवक दानिश की डूबने से मौत हो गई थी। देहात कोतवाली प्रभार परवेज आलम ने भी मंगलवार को दो युवकों के डूबने की पुष्टि की।  

नहर में युवक डूबा, शव की तलाश जारी
सहारनपुर। मंगलवार की शाम कोतवाली मंडी क्षेत्र की आजाद कॉलोनी निवासी अलाउद्दीन का 18 वर्षीय पुत्र फैसल अपने तीन दोस्तों के साथ थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव रामगढ़ के पास से गुजर रही नहर में नहाने गया था। नहाते हुए वह अचानक से पानी में समा गया। दोस्तों ने उसे तलाश किया मगर नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

पता चलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कुतुबशेर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव की तलाश के लिए गोताखोरों को पानी में उतारा। रात आठ बजे तक शव मिल नहीं सका था। शव न मिलने की वजह से पुलिस को लोगों का रोष भी झेलना पड़ा।


उधर, सोमवार की शाम देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजोपुरा की नहर में डूबे हुसैन बस्ती निवासी दानिश (19) का शव मंलवार की सुबह मिल गया। वह भी अपने दोस्तों संग नहाने गया था। शव मिलते ही परिजनों मेें कोहराम मच गया। इसके बाद उसे गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed