{"_id":"575869154f1c1b23379c552a","slug":"bat-breaking-conflict-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ला टूटने पर संघर्ष, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बल्ला टूटने पर संघर्ष, कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
People who struggle at the scene.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए क्रिकेट मैच में बल्ला टूट जाने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की रात में बड़े आमने-सामने आ गए, जिसके बाद खूब पत्थर और ईंटें चली।
हमले में दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। झगड़े में एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने की शिकायत भी मिली है। इंदिरा कॉलोनी में भाटड़े और वाल्मीकि समाज के लोग रहते हैं।
बुधवार को मैच के दौरान बल्ला टूट जाने को लेकर दोनों पक्षों के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे बड़ों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ओर से ईंट और पत्थरबाजी हुई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। उधर, थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने पथराव होने की बात इनकार किया है।
उनका कहना है कि दोनों पक्षों में लात और घूसे चले हैं। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।