{"_id":"58f903564f1c1bb24d47053e","slug":"ambedkar-s-statue-damaged-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की प्रतिमा फिर की क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर की प्रतिमा फिर की क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त की गई बाबा साहब की प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में असामाजिक तत्व अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। तलहेड़ी खुर्द गांव में एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। घटना पर दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया।
अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर जल्द नई मूर्ति लगाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। गौरतलब है कि विगत 5 अप्रैल को तलहेड़ी खुर्द स्थित अंबेडकर भवन में स्थापित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।
तब प्रशासन ने आक्रोशित दलित समाज के लोगों को नई प्रतिमा जल्द लगाने का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराया था। लेकिन एक पखवाड़ा गुजर जाने के बाद भी नई प्रतिमा नहीं लगाई जा सकी।
विज्ञापन
परंतु असामाजिक तत्वों ने बुधवार की रात फिर से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब दलित समाज के लोग अंबेडकर भवन की तरफ पहुंचे तो बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख उनका गुस्सा भड़क गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर सीओ नरेंद्र सिंह राणा और कोतवाल चमन सिंह चावड़ा पुलिस फोर्स के साथ तलहेड़ी खुर्द पहुंचे तथा लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप था कि असामाजिक तत्व बार-बार बाबा साहब की प्रतिमा को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं,
लेकिन पुलिस असामाजिक तत्वों को पकड़ने के बजाए और किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता देख अधिकारियों ने सहारनपुर से डॉग स्कॉयड और फोरेंसिक टीम को बुला लिया।
टीम ने प्रतिमा से फिंगर प्रिंट उठाए जबकि डॉग स्कॉयड टीम ने आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण किया। ग्रामीणों को समझाया गया कि असामाजिक तत्वों की हरकतों पर अलर्ट रहें। सीओ ने बताया कि बाबा साहेब की नई प्रतिमा मंगवा ली गई है, जिसे जल्द ही उसी स्थल पर स्थापित करा दिया जाएगा।