Saharanpur: छात्रा के बयान से खुलेगा छात्र की मौत का राज, 14 दिन पहले इस हालत में मिली थी लाश
Saharanpur News : सहारनपुर में एक छात्र की मौत का राज अभी खुला नहीं है। बताया जा रहा है कि छात्रा के बयान से ही छात्र की मौत का राज खुलेगा। 14 दिन पहले छात्र की लाश इस हालत में मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में मोरगंज बाजार स्थित छात्रा के घर मिले छात्र के शव की मौत का राज 14 दिन बाद भी नहीं खुल पाया है। पुलिस की जांच छात्रा के बयान पर टिकी हैं। छात्रा का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्रा भी घर में बेहोशी की हालत में मिली थी। मृतक के पिता ने छात्रा के परिजनों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
राधा विहार निवासी उज्ज्वल शर्मा (17) पुत्र डॉ. अजय शर्मा कक्षा 12 का छात्र था। एक मार्च को उज्ज्वल ट्यूशन पढ़ने निकला था, लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटा था। उसका मोबाइल भी बंद मिला।
वहीं, उज्ज्वल के दोस्तों से मिली जानकारी के आधार पर परिजन मोरगंज बाजार में कक्षा 12 की छात्रा के घर पहुंचे, जहां देखा कि छात्रा के घर में उज्ज्वल जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा है, जबकि छात्रा भी घर में बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा का दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात है। छात्रा की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। जल्द छात्रा के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: हाथों की मेहंदी नहीं छूटी और उजड़ गया सुहाग, दो दिन पहले हुई थी शादी, रिंकू की मौत से गांव में पसरा मातम
इस मामले में छात्र के पिता ने छात्रा की मां, भाई और दो अज्ञात के खिलाफ पुत्र की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: UP: महिला की सिर कटी लाश के मामले में नया मोड़, पति ने यह कहकर पुलिस को चौंकाया, प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट