फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man left his first wife and got married in Saharanpur and now family has demanded action from the SP

शादीशुदा युवक ने किया दूसरा विवाह: पता चलने पर उड़े परिजनों के होश, दुष्कर्म के मामले में जेल गया आरोपी पति

Fri, 29 Oct 2021 07:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Oct 2021 07:59 PM IST
सार

सहारनपुर में एक शादीशुदा युवक ने दूसरी शादी कर ली। युवती के परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। युवती के पिता ने एसपी देहात से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
A young man left his first wife and got married in Saharanpur and now family has demanded action from the SP
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में पहले से शादीशुदा युवक ने दूसरी शादी कर ली। इसका पता जब उसकी दूसरी पत्नी को लगा तो आरोपी ने उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता के पिता ने एसपी देहात को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


थाना नागल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में की थी। शादी के करीब छह माह बाद पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है, जिसने पहली पत्नी को छोड़ रखा है। इसका विरोध करने पर प्रताड़ित किया। कई- कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया। इसी बीच आरोपी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया, जिस मामले में वह जेल गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने भी उसकी पुत्री को परेशान किया। पुत्री छह माह से मायके में रह रही है। पीड़ित ने एसपी देहात से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: कॉलेज जा रही थी शिक्षिका, बदमाशों ने दिनदहाड़े मार डाला, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed