{"_id":"5ba3eef2867a557f5f419cfe","slug":"91537470194-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर कब्जे के विवाद में संघर्ष, दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान पर कब्जे के विवाद में संघर्ष, दस घायल
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर कब्जे के विवाद में संघर्ष, दस घायल
अंबेहटा। दुकान पर कब्जा करने के विवाद में दो भाइयों के परिवारों में संघर्ष हो गया। इसमें दो महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कस्बे के रामपुर रोड पर धर्म सिंह पांचाल का परिवार रहता है। बताया गया है कि धर्म सिंह ने अपनी संपत्ति के कुछ हिस्से की वसीयत अपने एक पुत्र अतर सिंह ने नाम कर दी। अन्य पुत्रों के विरोध करने पर इसी रोड पर स्थित एक दुकान अतर सिंह ने अपने भाई सुखपाल को दे दी थी। आरोप है कि अतर सिंह ने धोखाधड़ी करके दुकान को नगर पंचायत में अपने नाम दर्ज करा ली थी। इसके विरोध में न्यायालय में वाद दायर किया गया था जो अभी विचाराधीन है। इसी मामले में बृहस्पतिवार दोपहर अतर सिंह अपने कुछ अन्य साथियों की मदद से दुकान पर कब्जा करने के नीयत से वहां गया। उसके दूसरे भाइयों ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से प्रहार करना शुरू कर दिया। संघर्ष में परिवार की महिलाएं भी आ गईं। संघर्ष में दो महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। इसी दौरान किसी ने झगड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर एसएसआई अजय प्रसाद गौड़, चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मय फोर्स पहुंचे तथा स्थिति पर काबू पाया। मौके पर जमा भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं। पुलिस ने घायलों को नकुड़ सीएचसी भिजवाया। घायलों में एक पक्ष के कंवरपाल, सतीश, राजेश, रवि, सुनील और दूसरे पक्ष के प्रदीप, सन्जू, धर्म सिंह और दीपक शामिल हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने पहले भी शांति भंग की आशंका में पाबंद किया हुआ है। बताया कि जिस दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया गया उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एसओ ने बताया कि तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।